मृत राकेश के परिजनों से िमले लालगंज विधायक

लालगंज : लालगंज के विधायक राज कुमार साह ने पुलिस फायरिंग में मृत राकेश कुमार के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी. इस दौरान परिजनों ने विधायक से बुधवार की घटना में प्रशासन को दोषी करार देते हुए डीएम, एसपी एवं सदर एसडीपीओ को स्थानांतरित करने, राजेंद्र चौधरी एवं उसकी पोती को गाड़ी से धक्का […]
लालगंज : लालगंज के विधायक राज कुमार साह ने पुलिस फायरिंग में मृत राकेश कुमार के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी. इस दौरान परिजनों ने विधायक से बुधवार की घटना में प्रशासन को दोषी करार देते हुए डीएम, एसपी एवं सदर एसडीपीओ को स्थानांतरित करने,
राजेंद्र चौधरी एवं उसकी पोती को गाड़ी से धक्का मार कर मौत की नींद सुलानेवाले चालक मो रिजवान एवं उसके चाचा नन्हे खान की गिरफ्तारी व आम लोगों पर गोली चलाने के दोषी पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. विधायक श्री साह ने लोगों से धैर्य से काम लेने एवं शांति बनाये रखने की अपील की. श्री साह गोली से घायल विकास के परिजनों से भी मिले एवं उन्हें सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




