घटना के समय भैंस चराने गया था गोली से घायल छात्र विकास

लालगंज : लालगंज में हुई हिंसक वारदात के दौरान गोली लगने से घायल छात्र विकास कुमार के घर उसकी दो भाभी जयंती देवी एवं रीना देवी एवं बहनें रूबी देवी एवं रजनी देवी ने बताया कि विकास को अभी तक होश नहीं आया है. सरकार की घोषणा के बाद भी अस्पताल में इलाज एवं दवा […]
लालगंज : लालगंज में हुई हिंसक वारदात के दौरान गोली लगने से घायल छात्र विकास कुमार के घर उसकी दो भाभी जयंती देवी एवं रीना देवी एवं बहनें रूबी देवी एवं रजनी देवी ने बताया कि विकास को अभी तक होश नहीं आया है. सरकार की घोषणा के बाद भी अस्पताल में इलाज एवं दवा में हमारा खर्च हो रहा है.
महिलाओं ने बताया कि 10 भाई -बहनों में चौथा 13 वर्षीय विकास, बिहारी शुक्ल संस्कृत मध्य विद्यालय में सातवें वर्ग का छात्र था. वह भैंस चराने गया था, जहां पुलिस की गोली उसे लगी. वहीं मंगलवार को मैजिक के धक्के से मरे राजेंद्र चौधरी के परिवार में एक भी सदस्य घर पर नहीं मिला. पता चला कि वे सभी उनके अंतिम संस्कार के बाद हाजीपुर में ही रह कर उनका अन्य संस्कार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




