ePaper

कुख्यात अन्नु समेत 13 बंदी दूसरी जेल शिफ्ट

Updated at : 09 Jan 2020 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
कुख्यात अन्नु समेत 13 बंदी दूसरी जेल शिफ्ट

हाजीपुर : हाजीपुर जेल के अंदर बीते तीन जनवरी को विचाराधीन बंदी मनीष तेलिया की गोली मार कर हत्या व इस मामले में एक कक्षपाल की गिरफ्तारी के बाद जेल की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने की प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में हाजीपुर जेल में बंद 13 विचाराधीन बंदियों को भागलपुर व […]

विज्ञापन

हाजीपुर : हाजीपुर जेल के अंदर बीते तीन जनवरी को विचाराधीन बंदी मनीष तेलिया की गोली मार कर हत्या व इस मामले में एक कक्षपाल की गिरफ्तारी के बाद जेल की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने की प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है.

इसी कड़ी में हाजीपुर जेल में बंद 13 विचाराधीन बंदियों को भागलपुर व अन्य दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है. पुलिस के अनुसार दूसरी जेल में शिफ्ट किये गये बंदियों ने हाजीपुर जेल के अंदर अपना वर्चस्व स्थापित कर रखा था. इनमें से कई बंदी सोना लूट, हत्या समेत कई चर्चित आपराधिक कांडों में जेल के अंदर बंद थे.
इनमें से कुछ बंदी मनीष तेलिया की हत्या की घटना की साजिश में भी शामिल बताये गये हैं. जेल सुपरिटेंडेंट रमेश प्रसाद ने बताया कि हाजीपुर मंडल कारा में बंद अन्नु सिंह, अरविंद गोप, कृष्ण मोहन राय, प्रसाद मियां, भागदेव राय, धर्मनाथ सिंह, सुजीत सिंह, सोनू कुमार, रंजीत ठाकुर, अभिजित कुमार, चंद्रलोक उर्फ चंदु और सुभाष राय समेत 13 बंदियों को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया है.
हाजीपुर जेल में तैनात होंगे दो सहायक जेलर
पटना. जेल निदेशालय ने हाजीपुर मंडल कारा में दो सहायक जेलर की तैनाती की है. इसमें भभुआ मंडल कारा से शिवमंगल प्रसाद और दाउदनगर उपकारा से विपिन कुमार सिंह शामिल हैं. इन्हें तैनात करने से संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है.
जेल के अंदर चलता था इनका साम्राज्य
पुलिस के अनुसार दूसरी जेल में शिफ्ट किये गये बंदियों ने अपनी दबंगता के बल पर जेल के अंदर अपना साम्राज्य कायम कर रखा था. जेल के अंदर इनकी आपसी रंजिश व वर्चस्व को लेकर विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या बनी हुई थी. बताया जाता है कि जेल के अंदर से ही क्राइम की दुनिया में अपना दबदबा बरकरार रखा था. कई आपराधिक मामलों का जेल कनेक्शन पहले भी कई बार सामने आ चुका है. इन बंदियों का जेल के अंदर इस कदर वर्चस्व कायम था कि दूसरे बंदी इनके डर से कुछ भी बोलने से कतराते थे.
क्या कहते हैं एसपी
जेल में हत्या की घटना के बाद 13 बंदियों को चिह्नित कर उनकी सूची मुख्यालय को भेजी गयी थी. वहां से 13 बंदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश मिलते ही उन्हें यहां से भागलपुर जेल में शिफ्ट करा दिया गया है.
गौरव मंगला, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन