मॉब लिंचिंग : बच्चा चोरी के आरोप में चलती बस में युवक की पिटाई, देखें… VIDEO

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर:बिहारके हाजीपुर में मॉब लिंचिंग का ताजा मामला सामने आया है. बुधवार को गांधी सेतु पर चलती बस में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की जमकर पिटाई की गयी. बस के गंगाब्रिज थाने के समीप पहुंचने पर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार पटना से हाजीपुर आ रही […]

विज्ञापन

हाजीपुर:बिहारके हाजीपुर में मॉब लिंचिंग का ताजा मामला सामने आया है. बुधवार को गांधी सेतु पर चलती बस में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की जमकर पिटाई की गयी. बस के गंगाब्रिज थाने के समीप पहुंचने पर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पटना से हाजीपुर आ रही बस में सवार एक युवक के साथ जा रहा बच्चा रोने लगा. बस में सवार लोगों ने उससे जब बच्चे के रोने व उसके संबंध में पूछताछ की तो वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाया. इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. हालांकि, बाद में जब बस गंगा ब्रिज थाने के पास पहुंची तो पुलिस ने आरोपित और बच्चे को बस से सुरक्षित निकाल लिया. फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है. बुधवार की शाम इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल होने लगा. मालूम हो कि बीते 22 अगस्त को सहदेई बुजुर्ग ओपी के पहाड़पुर तोई गांव में बच्चा चोरी के आरोप में आक्रोशित लोगों ने एक विक्षिप्त महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन