हाजीपुर : दो युवतियों में था संबंध, एक की हुई शादी, तो दूसरी ने जहर खा कर ली खुदकुशी
Updated at : 12 Jul 2019 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर सदर इलाके की रहनेवाली है युवती पटना : हाजीपुर सदर इलाके की रहने वाली 38 साल की युवती ललिता कुमारी (काल्पनिक नाम) द्वारा दूसरी युवती कमला कुमारी (काल्पनिक नाम) से संबंध टूटने पर जहर खाकर खुदकुशी किये जाने का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी पुलिस को तब हुई जब पीएमसीएच टीओपी प्रभारी अमित […]
विज्ञापन
हाजीपुर सदर इलाके की रहनेवाली है युवती
पटना : हाजीपुर सदर इलाके की रहने वाली 38 साल की युवती ललिता कुमारी (काल्पनिक नाम) द्वारा दूसरी युवती कमला कुमारी (काल्पनिक नाम) से संबंध टूटने पर जहर खाकर खुदकुशी किये जाने का मामला सामने आया है.
इसकी जानकारी पुलिस को तब हुई जब पीएमसीएच टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने उसकी मौत के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया. परिजनों ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि ललिता का एक अन्य युवती से कई साल से संबंध था और दो दिन पहले उस युवती की शादी हो गयी.
इसके कारण डिप्रेशन में आकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है. यह घटना पुलिस के लिए भी एक तरह से नया मामला था. दोनों ने शादी भी नहीं की और एक-साथ जीने-मरने की कसमे भी खा ली. लेकिन दूसरी युवती को परिजनों से दबाव आया और उसने दो दिन पहले ही शादी कर ली. इसकी जानकारी मिलने पर ललिता डिप्रेशन में आ गयी और वह दिल्ली से हाजीपुर चली आयी.
इस दौरान उसने नौ जुलाई की रात जहर खा लिया. पुलिस को जानकारी मिली तो उसे तुरंत ही हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, उसकी हालत खराब होने के बाद 10 जुलाई को पीएमसीएच लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. इधर, पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया.
16 साल से थे लेस्बियन संबंध
कमला के साथ ललिता का 16 साल से संबंध था. उसके साथ वह दिल्ली में रह रही थी. उन दोनों के संबंधों की जानकारी परिजनों को भी थी और समाज में बदनामी के डर से युवती से संबंध तोड़ लिया था. युवती अच्छे परिवार से थी और पढ़ी-लिखी थी. इसके कारण दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम कर अच्छा वेतन उठाती थी और दोनों दिल्ली में एक ही फ्लैट में साथ में रहती थीं. इधर, परिवार द्वारा छोड़े जाने के बावजूद दोनों युवतियों के संबंधों में कोई कमी नहीं आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




