ePaper

पूर्व मध्य रेल ने माल लदान एवं आय में प्राप्त किया दूसरा स्थान

Updated at : 03 Apr 2019 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेल ने माल लदान एवं आय में प्राप्त किया दूसरा स्थान

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2018-19 में माल लदान एवं उससे प्राप्त आय में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए भारतीय रेल के सभी क्षेत्रीय रेलों में माल लदान एवं आय के दृष्टिकोण से वर्ष 2018-19 में लदान एवं आय में प्रतिशत वृद्धि के दृष्टिकोण से पूर्व मध्य रेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया […]

विज्ञापन

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2018-19 में माल लदान एवं उससे प्राप्त आय में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए भारतीय रेल के सभी क्षेत्रीय रेलों में माल लदान एवं आय के दृष्टिकोण से वर्ष 2018-19 में लदान एवं आय में प्रतिशत वृद्धि के दृष्टिकोण से पूर्व मध्य रेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है.

पूर्व मध्य रेल द्वारा वर्ष 2018-19 में 137.38 मिलियन टन का लदान किया गया. जो पिछले वित्तीय वर्ष 2017-18 में किये गये 123.63 मिलियन टन की तुलना में 8.75 मिलियन टन ज्यादा है.
इस प्रकार वर्ष 2018-19 में गत वर्ष की तुलना में माल लदान में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि के दृष्टिकोण से दूसरा है. इसी प्रकार वर्ष 2018-19 में 15860.57 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई. जो पिछले वित्तीय वर्ष 2017-18 के 13354.08 करोड़ रुपये की तुलना में 2506.49 करोड़ रुपये ज्यादा है.
वर्ष 2018-19 में गत वर्ष की तुलना में आय के क्षेत्र में 18.77 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी, जो भारतीय रेल के 100 मिलियन टन लदान कराने वाले क्षेत्रीय रेलों के क्लब में प्रतिशत वृद्धि के दृष्टिकोण से दूसरा है. माल लदान में इस वृद्धि में सर्वाधिक योगदान धनबाद मंडल का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन