अश्लील वीडियो बना शिक्षक ने आठवीं कक्षा की छात्रा का किया यौन शोषण

Updated at : 09 Mar 2019 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बना शिक्षक ने आठवीं कक्षा की छात्रा का किया यौन शोषण

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में महनार थाना क्षेत्र में एक कलयुगी शिक्षक ने गुरु-शिष्य परंपरा को शर्मसार करते हुए आठवीं कक्षा की छात्रा का अपने मित्र के साथ एक वर्ष तक यौन शोषण करता रहा. आरोपित शिक्षक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी देता था. प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में महनार थाना क्षेत्र में एक कलयुगी शिक्षक ने गुरु-शिष्य परंपरा को शर्मसार करते हुए आठवीं कक्षा की छात्रा का अपने मित्र के साथ एक वर्ष तक यौन शोषण करता रहा. आरोपित शिक्षक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी देता था. प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक महनार थाने के नारायणपुर डेढ़पुरा के अभिषेक कुमार और उसके साथी बंटी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपितों का एक महिला से गलत संबंध है. एक वर्ष पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल करने व जान मारने की धमकी देने लगे. इसके बाद पिछले एक वर्ष से उसका यौन शोषण कर रहे थे. इससे उसकी मानसिक स्थिति खराब होने लगी. अंत में प्रताड़ना से तंग आकर उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद छात्रा के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में महनार थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें… आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन