ePaper

हाजीपुर : शहीदों को श्रद्धांजलि : सैल्यूट टू इंडियन आर्मी...

Updated at : 27 Feb 2019 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर :  शहीदों को श्रद्धांजलि : सैल्यूट टू इंडियन आर्मी...

हाजीपुर : भारतीय वायु सेना ने मंगलवार की अहले सुबह साढ़े तीन बजे पाकिस्तानी सीमा में आतंकी ठिकानों पर किये गये एयर स्ट्राइक ने पुलवामा में जवानों की शहादत के गम में डूबे लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है. सुबह जैसे ही मीडिया में एयर स्ट्राइक की खबर आयी पूरा देश […]

विज्ञापन
हाजीपुर : भारतीय वायु सेना ने मंगलवार की अहले सुबह साढ़े तीन बजे पाकिस्तानी सीमा में आतंकी ठिकानों पर किये गये एयर स्ट्राइक ने पुलवामा में जवानों की शहादत के गम में डूबे लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है. सुबह जैसे ही मीडिया में एयर स्ट्राइक की खबर आयी पूरा देश खुशी से झूम उठा.
भारतीय सेना की इस बड़ी कार्रवाई से वे थोड़ी देर के लिए जवानों की शहादत के गम को भूलकर इंडियन आर्मी की बहादुरी को सैल्यूट करने लगे. पाकिस्तानी सीमा में स्थित आतंकी ठिकानों पर वायु सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लोग खुशी में पटाखे छोड़ रहे हैं. साथ ही सरकार को इस बात के लिए धन्यवाद दे रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो वादा किया था, उसे मात्र 12 दिनों के अंदर पूरा कर दिखाया.
वीरों की बहादुरी को सलाम
पुलवामा में 40 जवानों की शहादत से पूरे देश में गम और आक्रोश का माहौल था. मंगलवार की सुबह वायु सेना की कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और सरकार देशहित कोई भी कड़ा फैसला लेने से नहीं डरेगी.
उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक
शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
पाकिस्तान में घुसकर भारतीय वायु सेना ने जो बहादुरी दिखायी है आज उससे पूरा देश खुशी से झूम रहा है. पूरा देश इंडियन आर्मी की बहादुरी को सैल्यूट कर रहा है. सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है. आज पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है.
संजय सिंह, प्रदेश महासचिव, लोजपा
जो कहा, वह कर दिखाया
पुलवामा में पाक समर्थित आतंकियों के कायराना हरकत में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत के बाद गम और आक्रोश में डूबे लोगों से सरकार ने वादा किया था कि इस कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जायेगा. आज इंडियन आर्मी ने वो कर दिखाया.
अवधेश सिंह, विधायक
खत्म होना चाहिए आतंक
पुलवामा में 40 जवानों की शहादत से गम में डूबे लोगों में जबर्दस्त आक्रोश था. हर ओर से आतंकवाद को खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही थी. मंगलवार की सुबह वायु सेना के वीर जवानों ने जो बहादुरी दिखायी है उससे पूरे देश में जश्न का माहौल है.
नसीम अहमद, सचिव, शहीद-ए-आजम कमेटी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन