वैशाली में फाइनेंसकर्मी से दो लाख रुपये की लूट

महुआ (वैशाली) : महुआ थाने के पंचमुखी मंगरु चौक के पास बुधवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दो लाख रुपये लूट लिये. पुलिस फाइनेंसकर्मी से पूछताछ कर रही है. मुकुंदपुर गांव स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में समस्तीपुर के पूसा थाने के विशुनपुर बथुआ गांव के विकास कुमार कार्यरत हैं. […]
महुआ (वैशाली) : महुआ थाने के पंचमुखी मंगरु चौक के पास बुधवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दो लाख रुपये लूट लिये. पुलिस फाइनेंसकर्मी से पूछताछ कर रही है. मुकुंदपुर गांव स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में समस्तीपुर के पूसा थाने के विशुनपुर बथुआ गांव के विकास कुमार कार्यरत हैं. वे बुधवार को रुपये कलेक्शन के लिए गये थे. रुपये कलेक्शन के बाद वे बाइक से कंपनी के कार्यालय लौट रहे थे. इसकी दौरान पंचरुखी मंगरु चौक के समीप पहुंचे कि अपराधियों ने रुपये छीन लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




