सीओ ने पारिवारिक लाभ योजना से दी राशि
अरनियां /जंदाहा : हाजीपुर-जंदाहा एनएच- 322 चकफतह गांव में बाइक व पिकअप की टक्कर में मंगलवार को एक शिक्षक की मौत के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बुधवार को एनएच को जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दिया. मृतक विवेक कुमार सिंह(55) चकफतह गांव का रहने वाला था. वह पेशे से शिक्षक था और […]
अरनियां /जंदाहा : हाजीपुर-जंदाहा एनएच- 322 चकफतह गांव में बाइक व पिकअप की टक्कर में मंगलवार को एक शिक्षक की मौत के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बुधवार को एनएच को जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दिया. मृतक विवेक कुमार सिंह(55) चकफतह गांव का रहने वाला था. वह पेशे से शिक्षक था और गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक था. इस घटना में बाइक चालक सह मृतक के गांव का चंद्रवेदकर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया.
आपके शहर में
यह घटना तब हुई जब दोनों जंदाहा बीआरसी में विभागीय कार्य निबटाने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान चकफतह गांव स्थित राजकीय नलकूप के समीप हाजीपुर की ओर से जा रही एक पिकअप वैन का चालक अनियंत्रित होकर बाइक में सीधी टक्कर मार दी. ठोकर लगते ही दोनों बाइक से नीचे गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रभारी प्रधानाध्यापक विकलांग थे. जिसके कारण चंद्रवेदकर पासवान उन्हें बाइक से स्कूल ले जाते थे और स्कूल से घर पहुंचाते थे. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जुट गये. लोगों ने दोनों को इलाज के लिए जंदाहा बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में ले गये. जहां चिकित्सकों ने विवेक कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल चंद्रवेदकर पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए