क्षेत्र में एक माह से समस्या पैदा हुई है विभागीय कर्मी मामले में सुस्ती बरत रहे हैं समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश

महुआ : नगर पंचायत बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन बिजली की समस्या गंभीर बनती जा रही है.जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है.आलम यह है कि कभी बिजली गुल हो जाना तो कभी लो बोल्टेज के कारण क्षेत्रों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है.विधुत जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव […]
महुआ : नगर पंचायत बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन बिजली की समस्या गंभीर बनती जा रही है.जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है.आलम यह है कि कभी बिजली गुल हो जाना तो कभी लो बोल्टेज के कारण क्षेत्रों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है.विधुत जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है.इसकी शिकायत विभाग में किये जाने के बाद भी विभाग के अधिकारी समस्या को दूर करने की दिशा में कोई पहल नही कर रहे है.
बिजली की आंख मिचौनी से परेशान उपभोक्ता प्रकाश सिंह,डॉ अनिल कुमार, गोपाल साह,डॉ राधेबाबू, संजय सिंह,अमित कुमार, डॉ समीम अंसारी आदि ने बताया कि बीते एक माह से ऐसा स्थिति बनी हुयी है कि पता ही नहीं चल पाता कि बिजली कब आई और कब चली गयी. बिजली की आंखमिचौनी के साथ साथ लोबोल्टेज कि समस्या गंभीर बनी हुई है.जिससे काफी परेशानी हो रही है.उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली की किल्लत के कारण मोबाइल चार्ज करने के लिये दर दर भटकना पर रहा है,
साथ ही टेलीवीजन,पंखा, आयरन सहित अन्य इलेक्ट्रिक सामान बंद पड़ा है. जिसे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वही बिजली की समस्या से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है,फिर भी विभाग के अधिकारी सूद तक नही ले रहे है. बिजली उपभोक्ताओं ने विभाग के वरीय अधिकारियों से मुलाकात क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति किये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




