बैकुंठपुर में दुकानदार को अपरािधयों ने मारी गोली, बाइक और लैपटॉप लूटे

बैकुंठपुर : थाने के धर्मबारी तिवारी टोला पकड़ी गांव निवासी व जेनरल स्टोर दुकानदार बिट्टु कुमार तिवारी को रविवार की रात गोली मारकर कुछ लोगों ने लूटपाट की. गोली लगने के बाद घायल दुकानदार पटना पारस हॉस्पिटल में जीवन के लिए मौत से जूझ रहा है. वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद सब इंस्पेक्टर […]
बैकुंठपुर : थाने के धर्मबारी तिवारी टोला पकड़ी गांव निवासी व जेनरल स्टोर दुकानदार बिट्टु कुमार तिवारी को रविवार की रात गोली मारकर कुछ लोगों ने लूटपाट की. गोली लगने के बाद घायल दुकानदार पटना पारस हॉस्पिटल में जीवन के लिए मौत से जूझ रहा है. वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद सब इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार घायल का बयान लेने पटना पहुंच गये हैं. घायल का इलाज चलने के कारण साथ में रहे भाई प्रिंस कुमार तिवारी ने पुलिस को बयान दिया, जिसमें गांव के ही दो लोगों पर गोली मारकर लूटपाट का आरोप लगाया गयी है.
वहीं, एक और व्यक्ति को अज्ञात बताया गया है. दो थाने का बॉर्डर होने के कारण बैकुंठपुर थाने व सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी पुलिस छानबीन में जुटी है. जानकारी के अनुसार रविवार की रात में धर्मबारी तिवारी टोला पकड़ी गांव निवासी बिट्टु कुमार तिवारी थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव स्थित बाजार से अपनी जेनरल स्टोर की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में सुनसान जगह पर तीन युवकों ने उन्हें गोली मारकर बाइक, लैपटॉप व मोबाइल आदि लूट लिया. दुकानदार के भाई प्रिंस ने पुलिस को बताया है कि हमलावरों में पकड़ी तिवारी टोला के ही वीरेंद्र राय, प्रदीप राय और एक अज्ञात शामिल थे. वहीं, गोली लगने के बाद घायल दुकानदार को पीएचसी नबीगंज लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




