जलजमाव से डायरिया के रोगी बढ़े

हाजीपुर : जिले में पिछले कई दिनों तक हुई बारिश के बाद जहां-तहां जलजमाव हो जाने से कई तरह की बीमारियां दस्तक देने लगी है. इन दिनों वार्म इंफेक्शन और चर्म रोग आदि से पीड़ित होकर लोग चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं. सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों में ज्यादातर ऐसे मरीज पाये जा […]
हाजीपुर : जिले में पिछले कई दिनों तक हुई बारिश के बाद जहां-तहां जलजमाव हो जाने से कई तरह की बीमारियां दस्तक देने लगी है. इन दिनों वार्म इंफेक्शन और चर्म रोग आदि से पीड़ित होकर लोग चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं. सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों में ज्यादातर ऐसे मरीज पाये जा रहे हैं, जो वर्षाजनित बीमारियों के शिकार बताये जाते हैं. चिकित्सकों के अनुसार प्रदूषित पेयजल के कारण ज्यादातर लोग बीमार हो रहे हैं. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कामेश्वर मंडल ने बताया कि रिहाइशी इलाकों में वर्षा का पानी जैसे-जैसे सूखेगा, कड़ी धूप और सड़न के कारण रोगों का वायरस बढ़ना लाजिमी है.
बरसात के कारण घरों के आसपास जलजमाव, गंदगी मच्छरों और कीट-पतंगों का प्रकोप तथा दूषित पानी के चलते बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं. सदर अस्पताल के ओपीडी के शिशु रोग विभाग में बीते दो दिनों में साढ़े चार सौ अधिक बच्चों का इलाज हुआ. शिशु रोग चिकित्सक ने बताया कि अधिकतर बच्चों में जलजनित बीमारी, पेट संबंधी तकलीफ, हेपेटाइटिस ए, टायफायड एवं वार्म इंफेक्शन की शिकायत पायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




