गेटमैन को मारपीट कर किया जख्मी

देसरी : सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के देसरी रेलवे स्टेशन एवं खरिका हॉल्ट के बीच स्थित फाटक संख्या 38 सी पर तैनात गेटमैन के साथ चार लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसको लेकर समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन निवासी गेटमैन अमीर महतो ने देसरी थाने में एक […]
देसरी : सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के देसरी रेलवे स्टेशन एवं खरिका हॉल्ट के बीच स्थित फाटक संख्या 38 सी पर तैनात गेटमैन के साथ चार लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसको लेकर समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन निवासी गेटमैन अमीर महतो ने देसरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 19 जून को रात्रि 1:30 बजे जब वह गेट के बाहर बने चबूतरा के ऊपर बैठा हुआ था कि अचानक चार लोगों जिसकी उम्र 20 से 25 वर्ष की है. वहां पहुंच गया और लाठी, रॉड से मारकर उसका सिर फोड़ कर बुरी तरह जख्मी कर लखनपुर ताल की ओर भाग गया. इसकी सूचना उसने स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन अधीक्षक ने बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से उसे सोनपुर रेलवे अस्पताल में भेजकर इलाज करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेंट्रल अस्पताल पटना रेफर कर दिया गया. इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उसने शुक्रवार को देसरी थाना पहुंचकर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. साथ ही, प्राथमिकी में कहा है कि चारों व्यक्ति लखनपुर ताल निवासी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




