बिदुपुर से हथियार के साथ दो अपराधी धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के निकट से मंगलवार की देर रात पुलिस ने अपराध की योजना बनाते बाइक सवार दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल , तीन गोली […]
विज्ञापन
पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल
बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के निकट से मंगलवार की देर रात पुलिस ने अपराध की योजना बनाते बाइक सवार दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल , तीन गोली और एक बाइक बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर बिदुपुर थाना लाया गया.
पकड़े गये अपराधियों में एक मोहित कुमार उर्फ डिंडोली बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत गांव निवासी राजबीर सिंह का पुत्र है, दूसरा कर्मवीर सिंह उक्त गांव निवासी बाहदुर सिंह का पुत्र है. बिदुपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप कुछ अपराधी अपराध की योजना बनाने की लिए जुटे हैं, जिनके पास अवैध हथियार भी है. सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया . टीम में बिदुपुर थाना के अवर निरीक्षक पानेश्वर पासवान, गजेंद्र सिंह,सहायक अवर निरीक्षक भोला राम,जय कुमार सिंह व विजय पासवान सहित पुलिस बल को शामिल किया गया.
टीम जैसे गांधी चौक के समीप पुलिस पहुंची. पुलिस की गाड़ी देख गांधी चौक के समीप जुटे अपराधी भागने लगे.पुलिस ने भाग रहे अपराधियों को पीछा कर बाइक सवार दो अपराधियों को धर दबोचा. वहीं अन्य अपराधी अंधेरा का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे. पकड़े गये अपराधियों का जब पुलिस ने सघन तलाशी ली, तो कर्मवीर कुमार के पास से एक देशी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया गया. पुलिस ने उसके पास से बरामद की गयी बाइक की भी जांच कर रही है. दोनों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेशी के कर जेल भेज दिया गया.
कई थानों में पहले से विभिन्न कांडों में केस दर्ज है:बिदुपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पकड़े गये दोनों अपराधियों का पहले से चोरी लूट जैसे कई घटना को लेकर जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज है. बिदुपुर थाना में बाइक चोरी, मोबाइल चोरी और लूट मामले में बिदुपुर थाना में केस है.
बीते कुछ महीने पहले गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कुंवारी बुर्जुग गांव में देर शाम एक बाइक सवार को गोली मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर उसकी बाइक लूटने के मामले में गंगाब्रिज थाना में केस दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




