मार्बल दुकान में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी

हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के पासवान चौक स्थित लक्की मार्बल दुकान में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर व्यवसायी की हत्या कर दी. मृतक सुशील कुमार (35) नगर थाने के रामभद्र मुहल्ला निवासी ललन सिंह का पुत्र था. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना […]
हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के पासवान चौक स्थित लक्की मार्बल दुकान में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर व्यवसायी की हत्या कर दी. मृतक सुशील कुमार (35) नगर थाने के रामभद्र मुहल्ला निवासी ललन सिंह का पुत्र था. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधी दुकान में ग्राहक बन कर मार्बल खरीदने आये थे. इसी क्रम में अपराधियों ने मार्बल व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया. अचानक शुरू हुई फायरिंग से दुकान में कार्यरत अन्य कर्मियों में भगदड़ मच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




