भारी मात्रा में विदेशी शराब और वाहन किया बरामद

Updated at : 16 May 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में विदेशी शराब और वाहन किया बरामद

बिदुपुर : ऊंचीडीह ग्राम से पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक असम नंबर की सूमो कार को बरामद किया है. पुलिस ने जब तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर छिपा कर रखे गये तीन कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष रीतेश कुमार […]

विज्ञापन

बिदुपुर : ऊंचीडीह ग्राम से पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक असम नंबर की सूमो कार को बरामद किया है. पुलिस ने जब तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर छिपा कर रखे गये तीन कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान सड़क किनारे खड़ी उक्त सूमो को छापेमारी कर बरामद किया गया, जिसमें से तीन कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब 375 एमएल की सभी रॉयल स्टैग की है.

पुलिस ने बताया कि तीनों कार्टन से कुल 72 पीस विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गयीं हैं. साथ ही सूमो गाड़ी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एएस 01 इसी 0416 को भी जब्त कर थाना लाया गया. पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान शराब धंधेबाज पुलिस की भनक लगते ही सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया. जब्त वाहन की जांच की जा रही है कि वास्तव में गाड़ी के मालिक कौन है. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के अलावे अवर निरीक्षक पानेश्वर पासवान, सहायक अवर निरीक्षक विजय पासवान सहित पुलिस बल अनीश कुमार एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन