अपहृत लड़की को गाड़ी से फेंका

Updated at : 16 May 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत लड़की को गाड़ी से फेंका

चेहराकलां : कटहरा ओपी क्षेत्र के कबिलपुरा में अपहरण की गयी लड़की को हत्या की नीयत से चलती गाड़ी से फेंकने की मामला उजागर हुआ है. इस संबंध में कबिलपुरा निवासी शिवजी सहनी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में शिवजी सहनी ने करहटिया बुजुर्ग निवासी श्यामसुंदर राय के द्वारा दरवाजे पर खेल […]

विज्ञापन

चेहराकलां : कटहरा ओपी क्षेत्र के कबिलपुरा में अपहरण की गयी लड़की को हत्या की नीयत से चलती गाड़ी से फेंकने की मामला उजागर हुआ है. इस संबंध में कबिलपुरा निवासी शिवजी सहनी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में शिवजी सहनी ने करहटिया बुजुर्ग निवासी श्यामसुंदर राय के द्वारा दरवाजे पर खेल रही 10 वर्षीया पुत्री मधु कुमारी को अपहरण कर पिकअप बोलेरो से अपहरण करने की बात कही गयी है.

साथ ही ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने व खदेड़ने पर बालिका को जान से मारने की नीयत से चलती गाड़ी से फेंककर भागने का उल्लेख किया गया है. घायल बालिका को इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कटहरा ओपी प्रभारी राकेश रंजन ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच आरंभ कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन