रुपये बांटते दो पकड़े गये, हो सकते हैं बैंक लुटेरे

महुआ : महुआ-देसरी मार्ग स्थित उच्च विद्यालय मिर्जानगर परिसर में मंगलवार को दोपहर दो बाइकों पर सवार होकर आये चार युवकों द्वारा आपस में पैसा बांटने को लेकर की जा रही बहस को देख जैसे ही ग्रामीण देखने गये तभी दो युवक वहां से भाग निकले. वहीं अन्य दो युवकों ने ग्रामीणों के डर से […]
महुआ : महुआ-देसरी मार्ग स्थित उच्च विद्यालय मिर्जानगर परिसर में मंगलवार को दोपहर दो बाइकों पर सवार होकर आये चार युवकों द्वारा आपस में पैसा बांटने को लेकर की जा रही बहस को देख जैसे ही ग्रामीण देखने गये तभी दो युवक वहां से भाग निकले. वहीं अन्य दो युवकों ने ग्रामीणों के डर से स्कूल के एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया. इसकी सूचना थाना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिये थाने ले गयी. इस दौरान पुलिस ने एक बाइक भी स्कूल परिसर से बरामद की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




