मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Updated at : 12 May 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

चोरी की मोबाइल के सर्विलांस के आधार पर गिरोह का हुआ खुलासा एसपी के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा सरगना के घर पर की गयी छापेमारी बिदुपुर : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिदुपुर पुलिस […]
विज्ञापन
चोरी की मोबाइल के सर्विलांस के आधार पर गिरोह का हुआ खुलासा
एसपी के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा सरगना के घर पर की गयी छापेमारी
बिदुपुर : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिदुपुर पुलिस ने चोरी की लाखों रुपये का सामान बरामद किया है. आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर बिदुपुर पुलिस ने तिसिऔता थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर चोरी के लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान व एक देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही गिरोह का मुख्य सरगना भागने में सफल हो गया.
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिदुपुर बाजार में बीते 20 अप्रैल की रात एक मोबाइल की दुकान का शटर काट कर लाखों रुपये के मोबाइल की चोरी हो गयी थी. इस सिलसिले में पुलिस की एक टीम गठित की गयी थी. टीम ने महनार थाना क्षेत्र के इशाकपुर से चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया . गिरफ्तार अभिषेक कुमार महनार थाने के ईशाकपुर गांव निवासी विशम्बर प्रसाद सिंह का पुत्र है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तिसिऔता थाना के शाहपुर गांव में प्रेमनाथ चौधरी के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान, बिजली के समान, पीतल के दर्जनों बर्तन,
एक कट्टा और 3.15 बोर की दो कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया . हालांकि पुलिस को देखते ही प्रेमनाथ चौधरी का पुत्र व गिरोह का सरगना अविनाश कुमार अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया. छापेमारी व तलाशी के दौरान एक घर में चोरी के ढ़ेर सामानों को देख पुलिस भी हतप्रभ रही गयी. पुलिस को आशंका है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटना में इस गिरोह की संलिप्ता थी. बरामद सामान चुरायी गयी है. अविनाश इन सामानों को ठिकाने लगाने की तैयारी कर ही रहा था
कि ऐन मौके पर पुलिस ने छापेमारी कर उसकी मंशा पर पानी फेर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी के निर्देश पर दुकान से चुरायी गयी मोबाइल का नंबर पुलिस के सर्विलांस पर था. महनार थाने के इशाकपुर गांव के अभिषेक कुमार चोरी की मोबाइल खरीदी थी. लेकिन जब उसे कागज नहीं दिया गया तो उसने एक दिन बाद मोबाइल लौटा दिया था. मोबाइल का एक दिन प्रयोग करने के कारण अभिषेक का नंबर सर्विलांस पर आ गया था. उसी के आधार पर गठित टीम ने उसे धर दबोचा. इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सरगना अविनाश के घर तक पहुंच गयी और चोरी की लाखों रुपये का सामान बरामद कर लिया.
थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकानों में लगातार हो रही चोरी की घटना के परेशान थानाध्यक्ष ने एक टीम का गठन किया गया. टीम में एसआई गजेंद्र सिंह और भोला सिंह, एएसआई जय कुमार सिंह, विजय पासवान और प्रदीप कुमार,सिपाही अनीश कुमार व सशस्त्र बलों को शामिल किया गया था. टीम ने अभिषेक को उसके घर से गुरुवार की देर रात में ही गिरफ्तार कर लिया था. अभिषेक की निशानदेही पर ही शाहपुर के अविनाश के घर की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गयी.
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अविनाश घर की चाहरदिवारी फांद कर वहां से निकल भागने में सफल हो गया. लेकिन पुलिस उसके घर पर खड़ी कार के शीशे को तोड़ा और काफी मात्रा में समान बरामद किया. वहीं घर से एक देशी पिस्तौल और दो गोली भी बरामद किया. बरामद सामानों में चार लैपटॉप, एक कम्प्यूटर, एलसीडी, आठ एंपलिफायर, तीन सोनी कंपनी का बुफर, एक दर्जन से अधिक पीतल के बर्तन जिसमें टोकना, लोटा, सहित अन्य सामग्री, एंकर कंपनी के तार के बंडल, एक टाटा स्काई के सेट अप बॉक्स, कम्प्यूटर का एक यूपीएस, बाइक के एक दर्जन बैट्री, बुलेट के चार इंडिकेटर, लगभग दो दर्जन मोबाइल ,एंकर का दो स्विच , एक बाइक लॉक , ईयर फोन, चार्जर, एक एलसीडी , कार का पांच बुफर , एक दर्जन एलईडी बल्व आदि बरामद किया.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और गिरोह के भंडाफोड़ करने के लिये गठित टीम ने चुरायी गयी मोबाइल सर्विलांस के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसके निशानदेही पर तिसिऔता थाना क्षेत्र स्थित गिरोह के सरगना के घर पर छापेमारी की. पुलिस ने वहां से लाखों रुपये के चोरी का सामान बरामद की है. इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. फरार सरगना अविनाश जिले के कई थानों की पुलिस का वांछित अभियुक्त है. पुलिस उसका अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के लिये जिले के अन्य थानों से संपर्क बनाये हुये है.
रीतेश कुमार मंडल, थानाध्यक्ष, बिदुपुर थाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




