बरात से पहले ही पुलिस ने दूल्हे को पहनायी हथकड़ी, गैंगरेप का आरोप
Updated at : 05 May 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : मुंगाव पंचायत के मोतिसाबाद गांव में एक घर से बरात जाने से एक दिन पहले जहां मांगलिक गीत गाये जा रहे थे. वहीं हल्दी रस्म की अदायगी को लेकर दूल्हा राकेश यादव की राह महिलाएं देख रही थीं. इसी दौरान खबर मिली कि राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गयी. यह […]
विज्ञापन
डुमरांव : मुंगाव पंचायत के मोतिसाबाद गांव में एक घर से बरात जाने से एक दिन पहले जहां मांगलिक गीत गाये जा रहे थे. वहीं हल्दी रस्म की अदायगी को लेकर दूल्हा राकेश यादव की राह महिलाएं देख रही थीं. इसी दौरान खबर मिली कि राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गयी. यह खबर सुन परिजनों के बीच कोहराम मच गया. परिजन जब इसकी जानकारी लेने थाना पहुंचे तो सारा मामला सामने आ गया.
पुलिस गैंगरेप के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार की थी, जिसमें दूल्हा बननेे वाल राकेश यादव भी शामिल था. दूसरा गिरफ्तार आरोपित पवन कुमार यादव है जो उसी गांव का रहने वाला है. ग्रामीणों ने बताया कि राकेश की शादी रोहतास जिले के एक गांव में तय हुई थी. शुक्रवार को बरात जाने की तैयारी चल रही थी. इसको लेकर घर में बैंड-बाजा सहित अन्य साजो-सामान पहुंच गया था, लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी के बाद घर में उदासी छा गयी.
घटना में रिश्तेदार भी था शामिल: पीड़िता के दर्ज बयान में रोहतास के दावथ थाना स्थित जगदरा गांव निवासी जितेंद्र यादव भी गैंगरेप ामामले में शामिल था. जो राकेश यादव का रिश्तेदार बताया जाता है. वह शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था. शेष अन्य आरोपितों में पवन यादव और रंजीत कुमार यादव शामिल है जो पीड़िता के ही गांव का रहने वाले हैं.
शौच के लिए निकली विवाहिता से गैंगरेप, चार नामजद
डुमरांव. गुरुवार की रात शौच के लिए निकली एक शादीशुदा युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र की मुंगाव पंचायत स्थित नहर रोड के एक खेत के समीप बतायी जाती है. घटना की सूचना मिलते ही कोरानसराय पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर दो अन्य आरोपित भागने में सफल रहे. घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक व एक मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस ने पीड़िता के फर्द बयान पर चार युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है. आरोपितों में मुंगाव पंचायत के मुखिया का पुत्र भी शामिल है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 10 बजे पीड़िता अपनी चचेरी बहन के साथ शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान चार युवक दोनों को उसे अपने गिरफ्त में ले लिया, लेकिन पीड़िता की चचेरी बहन किसी तरह से हाथ छुड़ा कर भागने में सफल रही. वहीं युवकों द्वारा पीड़िता को जबरन नहर के बगल स्थित एक गेहूं के खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. घटना की जानकारी चचेरी बहन ने जैसे ही परिजनों को दी. परिजन खोजबीन में जुट गये और इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी. जबकि दो अन्य फरार हो गये. पीड़िता व आरोपित एक ही गांव के बताये जाते हैं. पीड़िता ने पुलिस को दिये गये अपने बयान में चार युवकों को नामजद आरोपित बनाया है. दर्ज बयान के अनुसार आरोपितों में मुंगाव पंचायत के मोतीसाबाद गांव निवासी मुखिया वशिष्ठ सिंह यादव का पुत्र रंजीत कुमार यादव, उपेंद्र यादव का पुत्र पवन कुमार उर्फ लकडु यादव, वीर बहादुर यादव का पुत्र राकेश यादव और दावथ थाना के जगदरा गांव निवासी लाल मोहर यादव के पुत्र जितेंद्र यादव शामिल हैं. पुलिस ने घटनास्थल से पवन कुमार और राकेश कुमार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. महिला पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है.
शादी में शामिल होने आयी थी पीड़िता: गैंगरेप की शिकार शादीशुदा पीड़िता अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आयी थी. छह मई को चचेरी बहन की बरात आने वाली है, जिसकी तैयारी में परिजन जुटे हैं.
बरात से पहले गैंगरेप के आरोपित दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बीती रात ही चार युवकों ने एक विवाहिता से दुराचार किया था. पीड़िता की शिकायत पर देर रात ही पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें एक दूल्हा भी शामिल है, जिसकी शुक्रवार को बरात जानी थी. इसे लेकर गांव में जश्न का माहौल था. बैंडबाजे सज चुके थे और बरात की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, लेकिन दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सन्नाटा छा गया. गांव ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




