बदमाशों ने चालक को बंधक बना वैन को लूटा

लालगंज नगर : प्रखंड क्षेत्र के हाजीपुर-लालगंज मुख्यमार्ग के लंगरीपाकर स्थित चौक के समीप मंगलवार की देर रात अज्ञात बोलेरो सवार अपराधियों ने सरसों तेल से लदा पिकअप वैन को लूट लिया. पिकअप वैन हाजीपुर से साहेबगंज अहियारपुर के लिए जा रही थी. इसी क्रम में उक्त मार्ग पर चालक का बंधक बनाकर घटना को […]
लालगंज नगर : प्रखंड क्षेत्र के हाजीपुर-लालगंज मुख्यमार्ग के लंगरीपाकर स्थित चौक के समीप मंगलवार की देर रात अज्ञात बोलेरो सवार अपराधियों ने सरसों तेल से लदा पिकअप वैन को लूट लिया. पिकअप वैन हाजीपुर से साहेबगंज अहियारपुर के लिए जा रही थी. इसी क्रम में उक्त मार्ग पर चालक का बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया.
अपराधी पिकअप वैन लूट कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार स्कूटर ब्रांड की तेल से लदा पिकअप वैन हाजीपुर से साहेबगंज अहियारपुर के लिए जा रही थी कि लंगरीपाकर स्थित चौक के समीप अज्ञात बोलेरो ने ओवरटेक कर घेर लिया. सभी अपराधी बोलेरो से उतरकर चालक के हाथ-पैर बांधकर गड्ढ़े में छोड़ दिया. अगले सुबह यानि बुधवार को सुबह जब लोगों ने चालक को गड्ढ़े में देखा,
तो उसे बाहर निकालकर बंधनमुक्त कर पुलिस को सूचना की. मौके पर पहुंची को चालक ने पूरी दास्तान सुनायी. इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि इस घटना की कोई लिखित आवेदन नहीं मिली है. आवेदन मिलते ही प्राथिमकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




