बस की ठोकर से ऑटो पलटा, छह लोग हुए घायल
Updated at : 23 Jan 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

लड़के वालों के यहां से ऑटो पर सवार होकर सभी लौट रहे थे हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जढुआ के समीप हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर चढ़ने से पहले एक बस की ठोकर लगने से एक ऑटो पलट गया. ऑटो पर सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. कुछ को मामूली चोटें आयीं. […]
विज्ञापन
लड़के वालों के यहां से ऑटो पर सवार होकर सभी लौट रहे थे
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जढुआ के समीप हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर चढ़ने से पहले एक बस की ठोकर लगने से एक ऑटो पलट गया. ऑटो पर सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. कुछ को मामूली चोटें आयीं. कुछ गंभीर रूप से घायल हुए. सड़क हादसे के बाद वहां कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. सभी नगर के हेलाबाजार मुहल्ले से ऑटो पर सवार होकर लौट रहे थे. मालूम हो कि सभी ऑटो सवार यात्री लड़की पक्ष के हैं. घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
सदर अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया. घायलों में राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी टोले के 55 वर्षीय तेजू पासवान, 12 वर्षीय गोलू कुमार, 31 वर्षीय संजय पासवान, 30 वर्षीय शिवनाथ पासवान, 14 वर्षीय मुन्ना कुमार और 35 वर्षीय मुंशी पासवान शामिल हैं. सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों के परिजनों ने बताया कि वे सभी ऑटो पर सवार होकर हेलाबाजार मुहल्ले में लड़के वालों के यहां शादी का प्रस्ताव लेकर गये थे. वहां से मेहमान नवाजी के बाद सभी लौट रहे थे. इसी बीच पटना-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचने से पहले जढुआ में बस की ठोकर से ऑटो पलट गया और सभी घायल हो गये. घायलों में शामिल किशोर 14 वर्षीय मुन्ना और 12 वर्षीय गोलू को भी गंभीर चोटें आयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




