पोल में बांध कर युवक को पीटा

Updated at : 17 Dec 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
पोल में बांध कर युवक को पीटा

देसरी/सहदेई बुजुर्ग : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के विहजादी में एक व्यक्ति को पोल में बांधकर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ से छुरा कर हिरासत में लेकर सहदेई बुजुर्ग पीएचसी में इलाज कराया. […]

विज्ञापन

देसरी/सहदेई बुजुर्ग : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के विहजादी में एक व्यक्ति को पोल में बांधकर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ से छुरा कर हिरासत में लेकर सहदेई बुजुर्ग पीएचसी में इलाज कराया. इस संबंध में ओपी अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि भीड़ से छुड़ाए गये ये व्यक्ति विहजादी निवासी सूरत महतो का 33 वर्षीय पुत्र दसई महतो है.

जिस पर बुज्जी महतो के हत्या करने के मामले में संलिप्त होने के संदेह में बुज्जी महतो के परिजनों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. ज्ञात हो कि 16 अक्तूबर को बुज्जी महतो की हत्या चाकू गोद-गोद कर दी गयी थी. बुज्जी महतो के हत्या को लेकर उनके पुत्र सुनील महतो ने जीवस महतो पर संयंत्र रच कर अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर जमीनी विवाद को लेकर हत्या करवा देने का आरोप में थाना कांड संख्या-243/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें आरोपित जीवस महतो को ओपी पुलिस ने 17 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन