सरकारी स्तर पर िमलने वाले गरीबों के निवाले पर कालाबाजारियों की नजर

बैकुंठपुर : थाना क्षेत्र में सरकारी स्तर पर मिलने वाले गरीबों के निवाले पर कालाबाजारियों की नजर है. एक माह के दौरान कालाबाजारी के आरोप में बैकुंठपुर थाने में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी हैं. गुरुवार को उसरी गांव के ग्रामीणों ने दो पिकअप वैनों पर लदा 135 […]
बैकुंठपुर : थाना क्षेत्र में सरकारी स्तर पर मिलने वाले गरीबों के निवाले पर कालाबाजारियों की नजर है. एक माह के दौरान कालाबाजारी के आरोप में बैकुंठपुर थाने में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी हैं. गुरुवार को उसरी गांव के ग्रामीणों ने दो पिकअप वैनों पर लदा 135 बोरा चावल पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. एमओ ने जब्त राशन एसएफसी का होने की आशंका जतायी है. इसके पहले भी चावल से लदा एक पिकअप वैन को पकड़ा गया था. विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि गरीबों का राशन कालाबाजार में बेचने वालों के खिलाफ सख्ती से निबटा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




