पोखर से संदिग्ध अवस्था में युवती का शव बरामद

Updated at : 16 Dec 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
पोखर से संदिग्ध अवस्था में युवती का शव बरामद

शव चोकर के बोरे में भरकर फेंका गया था चेहराकलां/गोरौल : गोरौल थाना क्षेत्र के विशुनपुर अड़रा व हरपुर अड़रा सीमावर्ती नहर के समीप अवस्थित पोखर से संदिग्ध अवस्था में एक युवती की क्षत विक्षत शव बरामद होने के कारण हड़कंप मची हुई है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को एक स्थानीय चरवाहा पशु […]

विज्ञापन

शव चोकर के बोरे में भरकर फेंका गया था

चेहराकलां/गोरौल : गोरौल थाना क्षेत्र के विशुनपुर अड़रा व हरपुर अड़रा सीमावर्ती नहर के समीप अवस्थित पोखर से संदिग्ध अवस्था में एक युवती की क्षत विक्षत शव बरामद होने के कारण हड़कंप मची हुई है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को एक स्थानीय चरवाहा पशु को पानी पिलाने उक्त पोखर में गया. उसने पोखर में एक शव तैरता देख चीख पड़ा.
चरवाहे की चीख सुनकर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गये. ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी गोरौल पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही कटहारा ओपी व गोरौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. शव को पोखर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर के भेज दिया गया है. शव चोकर की बोरे भरकर पोखर में फेंकी गयी थी.
साथ ही शव को तैरने के डर से बोरे में रस्सी के सहारे दर्जनों ईंट बांधी पायी गयी है. शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से स्पिरिट डालने की आशंका है. स्थानीय लोगों में अवैध संबंध अथवा सामूहिक बलात्कार के पश्चात हत्या कर शव ठिकाने लगाने की चर्चा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन