चालक को मारपीट कर स्कॉर्पियो लूटी
Updated at : 14 Dec 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

महुआ : थाना क्षेत्र के महुआ-हाजीपुर मार्ग के कन्हौली में अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो चालक को रोक मारपीट कर स्कॉर्पियो लूट भाग निकला. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है. जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह पंचायत के मुखिया पंकज कुमार उर्फ रानू के स्कॉर्पियो भाड़े में पटना लेकर गांव के ही चालक […]
विज्ञापन
महुआ : थाना क्षेत्र के महुआ-हाजीपुर मार्ग के कन्हौली में अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो चालक को रोक मारपीट कर स्कॉर्पियो लूट भाग निकला. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है. जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह पंचायत के मुखिया पंकज कुमार उर्फ रानू के स्कॉर्पियो भाड़े में पटना लेकर गांव के ही चालक रघुनाथ सिंह गया था.
जहां से लौटने के क्रम में बुधवार की देर शाम कन्हौली उमताहा के समीप ऑल्टों पर सवार अपराधियों ने गाड़ी रोक चालक के साथ मारपीट करने के बाद उसे गड्ढ़ा में फेंक स्कॉर्पियो लूट भाग निकला. इसकी सूचना थाना को दी गयी है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष भगीरथ प्रसाद ने ऐसी घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है. मालूम हो कि मंगलवार की देर शाम भी अपराधियों ने छितरौली गांव से एक किराना व्यवसायी को मारपीट कर 90 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख की लूट कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




