कार की ठोकर से चार छात्र और दुकानदार घायल

Updated at : 14 Dec 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
कार की ठोकर से चार छात्र और दुकानदार घायल

सराय : सराय थाना क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब कार अनियंत्रित हो कर स्कूल से लौट रहे पांच बच्चों सहित एक दुकानदार को ठोकर मार दी. घायलों में नेहा कुमारी, नीरज कुमार, शिवानी कुमारी, सुधा कुमारी एवं दुकानदार मनोज पासवान शामिल हैं. इधर, घटना के बाद […]

विज्ञापन

सराय : सराय थाना क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब कार अनियंत्रित हो कर स्कूल से लौट रहे पांच बच्चों सहित एक दुकानदार को ठोकर मार दी. घायलों में नेहा कुमारी, नीरज कुमार, शिवानी कुमारी, सुधा कुमारी एवं दुकानदार मनोज पासवान शामिल हैं. इधर, घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये.

लोगों ने भाग रहे कार के चालक को पकड़ कर लिया. वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग भागने में सफल रहे. स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छात्र नेहा कुमारी, मनोज पासवान को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर रहे वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. घटना की सूचना मिलते ही सराय थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाया व शांत कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन