हड़ताल खत्म होने के बाद पटरी पर लौटी चिकित्सा व्यवस्था

हाजीपुर : स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल से अस्पतालों में बेपटरी हुई चिकित्सा सेवा हड़ताल खत्म होने के बाद पटरी पर लौट आयी. सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी से लेकर अन्य सेवाओं का निर्बाध संचालन हुआ. सभी कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे. पिछले छह दिनों की बाधाओं के बाद चिकित्सा सेवा […]
हाजीपुर : स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल से अस्पतालों में बेपटरी हुई चिकित्सा सेवा हड़ताल खत्म होने के बाद पटरी पर लौट आयी. सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी से लेकर अन्य सेवाओं का निर्बाध संचालन हुआ. सभी कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे. पिछले छह दिनों की बाधाओं के बाद चिकित्सा सेवा सुचारु होने से अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुटी.
बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के बैनर तले छह सूत्री मांगों को लेकर छह दिनों तक चली हड़ताल बीते शनिवार की शाम स्वास्थ्य मंत्री एवं विभाग के कार्यपालक निदेशक के साथ वार्ता के बाद वापस ले ली गयी. संघ के जिला सचिव रीतेश कुमार ने बताया कि वार्ता सफल रही और सेवा नियमितीकरण को छोड़कर शेष मांगों पर सहमति बनी है. सरकार ने सभी संविदा कर्मियों के मानदेय में सालाना वृद्धि और मृत्यु के बाद चार लाख रुपये देने, 65 वर्ष की आयु तक कार्य करने तथा हर तीन साल पर अवधि विस्तार करने आदि का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




