एक से प्रेम और दूसरी से शादी की तैयारी पर फिरा पानी

Updated at : 02 Dec 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
एक से प्रेम और दूसरी से शादी की तैयारी पर फिरा पानी

बिदुपुर : थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर ग्राम में उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब महुआ पुलिस और बिदुपुर पुलिस एक साथ पहुंच कर शादी की तैयारी कर रहे पानापुर दिलावरपुर ग्राम के फकीरा सिंह का लड़का रवि कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया. दर्जनों लोग पुलिस के साथ नोक झोंक करने लगे और […]

विज्ञापन

बिदुपुर : थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर ग्राम में उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब महुआ पुलिस और बिदुपुर पुलिस एक साथ पहुंच कर शादी की तैयारी कर रहे पानापुर दिलावरपुर ग्राम के फकीरा सिंह का लड़का रवि कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया. दर्जनों लोग पुलिस के साथ नोक झोंक करने लगे और इतना ही नहीं लड़की पक्ष और लड़का पक्ष एक दूसरे के मारपीट पर उतारू हो गये.

मिली जानकारी के अनुसार रवि की शादी की तैयारी को लेकर दरवाजे पर पूजा एवं धृढ़धारी का रस्म चल रहा था और दो दिनों बाद बरात भी महुआ के छतवारा स्थित अनिल सिंह की पुत्री से होनी तय थी. लेकिन इसके पूर्व ही सारा मामला पलट गया और पुलिस ने शादी रुकवा दी. बिदुपुर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि रवि का कई वर्ष पूर्व से ही महुआ स्थित मिर्जानगर के विजय सिंह की पुत्री रिंकू कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करने को भी राजी थे शादी से पहले ही रिंकू ने एक बच्चे को जन्म दिया, जो निजी अस्पताल में चिकित्सकों की परामर्श से बच्चा शीशे में बंद है.

इधर रवि के पिता ने महुआ के छतवारा में ही अनिल सिंह की पुत्री से शादी तय कर दी और दो दिनों बाद बरात भी जानी तय थी. लेकिन संयोगवश जब इस बात का पता रिंकू को चला तो अस्पताल में ही बच्चे को छोड़ कर परिजनों के साथ महुआ थाना पहुंची और महुआ पुलिस बिदुपुर पुलिस के सहयोग से हो रहे दूसरी शादी को रुकवा दी. पुलिस ने बताया कि रिंकू और रवि की शादी अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन रिंकू ने बच्चे को जन्म दिया है. फिलहाल पंचायत कर मामले को सुलह करने का प्रयास किया जा रहा है.

शादी से दो दिन पहले मटकोर की रस्म के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई
प्रेम प्रसंग में पीड़िता ने बच्चों को जन्म दिया तो युवक ने किया किनारा
दोनों ओर से अब पंचायत पर समस्या समाधान के हो रहे प्रयास
बोले पुलिस पदाधिकारी
घटना महुआ थाना की है. बिना शादी के ही प्रेम जाल में फंस कर लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है. दोनों जगहों के जनप्रतिनिधि को बुलाया गया है. मामले को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा, लड़का पक्ष अगर इन्कार करेगा तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
रितेश कुमार मंडल, थानाध्यक्ष बिदुपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन