दो लाख के कीमती मोबाइल और दो लाख रुपये उड़ाये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुस्साहस. चोरों ने मोबाइल दुकान पर बोला धावा हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के पासवान चौक के समीप स्थित एक मोबाइल दुकान से सोमवार की देर रात चोरों ने कीमती मोबाइल व दो लाख नकद की चोरी कर ली. चोरी किये गये दस मोबाइल सेट शामिल हैं. हालांकि, औद्योगिक थाने में पीड़ित ने चोरी गये […]
विज्ञापन
दुस्साहस. चोरों ने मोबाइल दुकान पर बोला धावा
हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के पासवान चौक के समीप स्थित एक मोबाइल दुकान से सोमवार की देर रात चोरों ने कीमती मोबाइल व दो लाख नकद की चोरी कर ली. चोरी किये गये दस मोबाइल सेट शामिल हैं. हालांकि, औद्योगिक थाने में पीड़ित ने चोरी गये सामान की सूची उपलब्ध नहीं करायी है.
लेकिन, वैशाली मोबाइल दुकान के प्रोपराइटर जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे चोरी की घटना को लेकर औद्योगिक थाने को आवेदन देंगे. प्रोपराइटर ने घटना के संबंध में बताया कि उनकी दुकान रोजाना की तरह सोमवार को भी निर्धारित समय पर बंद हुआ था. देर रात चोरों ने शटर काट कर और दुकान के अंदर का शीशा तोड़ कर चोरी की है. करीब चार लाख का नुकसान हुआ है. मालूम हो कि पासवान चौक के समीप केनरा बैंक की शाखा के बगल में उक्त मोबाइल दुकान स्थित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










