लक्की ड्रॉ विजेताओं को मिले सोने और चांदी के सिक्के

Updated at : 12 Nov 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
लक्की ड्रॉ विजेताओं को मिले सोने और चांदी के सिक्के

हाजीपुर : देश के पाठकों के बीच तीव्र गति से अपनी पहुंच बनाने को लेकर सफलता की सीढ़ीयां लगातार चढ़ रहे प्रभात खबर समाचार पत्र की ओर से सोना-चांदी ऑफर के तहत 11 नवंबर को स्थानीय हॉस्पिटल रोड स्थित शिवम होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित पाठकों के बीच सोने और चांदी के […]

विज्ञापन

हाजीपुर : देश के पाठकों के बीच तीव्र गति से अपनी पहुंच बनाने को लेकर सफलता की सीढ़ीयां लगातार चढ़ रहे प्रभात खबर समाचार पत्र की ओर से सोना-चांदी ऑफर के तहत 11 नवंबर को स्थानीय हॉस्पिटल रोड स्थित शिवम होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित पाठकों के बीच सोने और चांदी के सिक्के का वितरण हुआ.

हलांकि पूरे जिले में एक ही पाठक को सोने का सिक्का उपहार के रूप में लक्की ड्रॉ के जरिये हासिल हुआ. जिले में स्थानीय अंदरकिला मोहल्ला व डाकघर निवासी महेंद्र प्रसाद ठाकुर को जब अन्य पाठकों को मिले चांदी के सिक्कों की तुलना में सोने का सिक्का मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोना-चांदी ऑफर के लिए वितरण स्थल की सूची प्रकाशित की गयी थी. तृतीय ड्रॉ के विजेताओं की सूची बीते 17 अगस्त, चतुर्थ का दो सितंबर एवं पंचम ड्रॉ की सूची 20 सितंबर को प्रकाशित कर पाठकों को सूचित किया गया था.

उपहार पाने में सफलता प्राप्त करने वाले पाठकों में स्थानीय मुफ्ती मोहल्ला निवासी शिक्षक मो.एजाज आलम, अस्तिपुर निवासी व अभिकर्ता देवानंद पासवान, गोरौल बाजार के दुकानदार व सोंधो निवासी रितलाल यादव, लालगंज के कार्यपालक सहायक रवींद्र शर्मा, पातेपुर का छात्र विक्की कुमार सुमन, स्थानीय अनवरपुर मोहल्ला निवासी व शिक्षक प्रदीप कुमार, हाजीपुर का छात्र कुंदन कुमार, दुकानदार रंजन ठाकुर आदि शामिल हैं. ऑफर के तहत उपहार वितरण कार्यक्रम में प्रभात खबर समाचार पत्र के प्रतिनिधि के रूप में एरिया इंचार्ज विकास कुमार सिंह सहित अन्य की देखरेख में संबंधित पाठकों के बीच उपहार वितरित किये गये.

पाठकों व अन्य ने की प्रभात खबर की कार्य संस्कृति की सराहना
जिले में एक पाठक को मिला सोने का सिक्का
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन