सदर अस्पताल से बच्चा चोरी की अफवाह पर अफरातफरी

हाजीपुर : सदर अस्पताल हाजीपुर में मंगलवार की देर शाम बच्चा चोरी होने की अफवाह को लेकर संबंधित बच्चे के परिजनों ने काफी हंगामा किया. बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस के साथ परिजनों ने धक्का-मुक्की […]
हाजीपुर : सदर अस्पताल हाजीपुर में मंगलवार की देर शाम बच्चा चोरी होने की अफवाह को लेकर संबंधित बच्चे के परिजनों ने काफी हंगामा किया. बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस के साथ परिजनों ने धक्का-मुक्की भी की.
वहीं, सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में ड्यूटी पर तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी का कहना था कि दूसरे बच्चे को अपना बता परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. जबकि जिस बच्चे को परिजन अपना बता रहे थे, वह बच्चा बिदुपुर की शोभा देवी का है और वह एसएनसीयू वार्ड के पांच नंबर बेड पर सुरक्षित है. स्वास्थ्यकर्मी का यह भी कहना है कि संबंधित परिजनों के बच्चे की मौत की सूचना उन्हें तीन नवंबर को दी जा चुकी थी, लेकिन उक्त सूचना के दिये जाने के बाद भी चार दिनों तक कोई नहीं पहुंचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




