दिन में लगती आग तो लोगों पर बढ़ता खतरा

हाजीपुर : मोटू-पतलू मॉल में रात में लगी भीषण आग अगर दिन में लगी होती तो लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती थी. हलांकि मॉल के संचालकों का कहना है कि मॉल में सुरक्षा संबंधी इंतजाम किये गये है. मॉल में काम करने वाले कर्मियों को अनिवार्य रूप से सुरक्षा संबंधी […]
हाजीपुर : मोटू-पतलू मॉल में रात में लगी भीषण आग अगर दिन में लगी होती तो लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती थी. हलांकि मॉल के संचालकों का कहना है कि मॉल में सुरक्षा संबंधी इंतजाम किये गये है. मॉल में काम करने वाले कर्मियों को अनिवार्य रूप से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा जाता है और निर्देशों के पालन के संबंध में गंभीर निगरानी भी की जाती है.
रविवार की रात नगर के चर्चित मॉल मोटू-पतलू में हुई भीषण अगलगी के बाद मॉल व उसमें खरीदारी को लेकर पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे है. अगलगी की यह घटना नगर की कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी बड़ी दुकानों में अगलगी की घटनाएं हो चुकी है. हलांकि मॉल में आग लगने की यह नगर में पहली घटना है. नगर स्थित मॉल के संचालकों का कहना है कि उनके मॉल में सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किये गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




