एंबुलेंस की ठोकर से बाइक सवार हुआ घायल

Updated at : 31 Oct 2017 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
एंबुलेंस की ठोकर से बाइक सवार हुआ घायल

पटेढ़ी बेलसर : लालगंज-फकुली मार्ग पर जारंग रामपुर भाई बहन चौक के पास अनियंत्रित एंबुलेंस के ठोकर से बाइक सवार जख्मी हो गया. बाइक सवार में से एक की हालात गंभीर बतायी जा रही है. घायलों में लालगंज थाना क्षेत्र के मुर्गियां चौक निवासी धर्मेंद्र शर्मा तथा युगल शर्मा है. सूचना मिलते ही गश्त कर […]

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर : लालगंज-फकुली मार्ग पर जारंग रामपुर भाई बहन चौक के पास अनियंत्रित एंबुलेंस के ठोकर से बाइक सवार जख्मी हो गया. बाइक सवार में से एक की हालात गंभीर बतायी जा रही है. घायलों में लालगंज थाना क्षेत्र के मुर्गियां चौक निवासी धर्मेंद्र शर्मा तथा युगल शर्मा है. सूचना मिलते ही गश्त कर रहे बेलसर ओपी के सहायक अवर निरीक्षक बृजबिहारी राम तथा हवलदार नरेश यादव ने मौके पर पहुंच घायलों को रेफरल अस्पताल लालगंज पहुंचाया,

जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लालगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक से अपने घर लौट रहे बाइक सवार को ठोकर मार दी. ठोकर मारने के बाद एंबुलेंस छोड़कर चालक फरार हो गया. पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन