पुल पार करने में लोगों को लगे तीन घंटे

Updated at : 31 Oct 2017 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
पुल पार करने में लोगों को लगे तीन घंटे

हाजीपुर : उत्तर बिहार को राजधानी से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार को जाम से कराह उठा. वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. जाम की स्थिति इतनी भयावह थी कि लगभग पांच किलोमीटर सेतु पार करने में वाहन चालकों को लगभग दो से तीन घंटे का समय लगा. लोगों ने बताया की जाम […]

विज्ञापन

हाजीपुर : उत्तर बिहार को राजधानी से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार को जाम से कराह उठा. वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. जाम की स्थिति इतनी भयावह थी कि लगभग पांच किलोमीटर सेतु पार करने में वाहन चालकों को लगभग दो से तीन घंटे का समय लगा. लोगों ने बताया की जाम का कारण एक तरफ सेतु पर मरम्मत का काम किये जाने के कारण वनवे ट्रैफिक व्यवस्था से पुल पर जाम की समस्या बन जाती है. सुबह से शुरू हुआ जाम का सिलसिला पूरे दिन बना रहा.

सेतु का पूर्वी लेन वाहन पार्किंग की तरह दिखने लगा. चार चक्के वाहनों की बात तो दूर, बाइक चालकों को भी सेतु पार करने में फजीहत झेलनी पड़ी. सेतु पर तैनात पुलिस के जवान भी नदारद थे. बेलगाम वाहन चालक यातायात नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाते दिखे.

बाइक चालक फुटपाथ से निकले : सेतु पर जाम की भयावह स्थिति को देखकर बाइक चालक फुटपाथ से निकलते देखे गये. बाइक पर जिन्होंने सामान बांध रखे थे, उन्हें फुटपाथ पर बाइक चढ़ाने में कठिनाई हुई. दूसरे बाइक चालक उनकी सहायता करते दिखे. फुटपाथ पर भी सेतु निर्माण के लिए रखी गयी सामग्री के कारण बाइक चालकों को बीच-बीच में बाइक चढ़ाने और उतारने में परेशानी उठानी पड़ी.
लोग रहे परेशान : सेतु पर जाम में फंसे वाहनों पर बैठे महिलाएं और बच्चे खासे परेशान दिखे. सेतु पर शौचालय और पेयजल की सुविधा नहीं होने के कारण बस और अन्य वाहनों पर बैठे लोग छटपटाते दिखे. हालांकि कुछ चलंत दुकानदार बंद बोतल पानी पहुंचाकर प्यास से बिलबिलाते लोगों को राहत पहुंचाने में जुटे हुए दिखे. हाजीपुर से पटना जा रहे शशांक कुमार बताते हैं कि दीपावली और छठ की लंबी छुट्टी के बाद आज ऑफिस खुला है.
मगर जाम की वजह से करीब तीन घंटे से जाम में फंसा हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन