चार घरों का ताला काट छह लाख की चोरी

Updated at : 29 Oct 2017 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
चार घरों का ताला काट छह लाख की चोरी

महुआ : थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव से बीती रात चोरों ने चार घरों का ताला काट कर दो लाख नकदी समेत छह लाख के सामान की चोरी कर ली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात मंगुराही गांव में घुसे चोरों ने मौके का फायदा उठाकर मो. […]

विज्ञापन

महुआ : थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव से बीती रात चोरों ने चार घरों का ताला काट कर दो लाख नकदी समेत छह लाख के सामान की चोरी कर ली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात मंगुराही गांव में घुसे चोरों ने मौके का फायदा उठाकर मो. मुस्लिम के घर से 10 हजार नकदी समेत 80 हजार की जेवरात चुरा लिये. पड़ोस के राजेंद्र पासवान के घर से 30 हजार नकदी समेत 90 हजार की जेवरात और लक्ष्मण पासवान के घर से घर बनाने के लिये रखे गये नकदी 70 हजार रुपये पर हाथ साफ किया. उधर वकील शर्मा के घर से नकदी समेत 75 हजार से ज्यादा की समान की चोरी कर ली गयी.

चोरों ने कीमती वस्त्र, बर्तन के साथ अन्य सामान भी ले गये. इसकी जानकारी गृहस्वामी को उस वक्त हुई जब शनिवार की अहले सुबह परिजन सो कर उठे. घर के दरवाजा का ताला काटा पड़ा था. एक ही रात चार घरों में हुई भीषण चोरी की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला वहां पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिल कर घटना की जानकारी ली. इसकी सूचना पीड़ित परिवारों ने महुआ पुलिस को दी है. उधर गांव में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है.

इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन पर संपर्क नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन