वाया नदी में छठव्रती के पैर से टकराया शव

Updated at : 28 Oct 2017 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
वाया नदी में छठव्रती के पैर से टकराया शव

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के मागंनपुर गांव स्थित वाया नदी में उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के लिए जैसे ही एक छठव्रती नदी में उतरी कि उसके पैर में घंटों पूर्व नदी में डूबे एक बच्चे का शव टकराकर पानी के ऊपर आ गया. इससे व्रती बदहवास होकर पानी में कूदने लगी. इससे घाट पर […]

विज्ञापन

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के मागंनपुर गांव स्थित वाया नदी में उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के लिए जैसे ही एक छठव्रती नदी में उतरी कि उसके पैर में घंटों पूर्व नदी में डूबे एक बच्चे का शव टकराकर पानी के ऊपर आ गया. इससे व्रती बदहवास होकर पानी में कूदने लगी. इससे घाट पर अफरा-तफरी मच गयी. शव को देखते ही घाट पर कोहराम मच गया. मृतक 14 वर्षीय किशोर अंकित कुमार मागंनपुर गांव निवासी सुरेश साह का नाती है. अंकित मुजफ्फरपुर जिले के सरैंया थाना क्षेत्र के चौबे अंबारा गांव निवासी दिलीप साह का पुत्र है.

परिजनों ने बताया कि अंकित की मां रूना देवी मायके में छठ करने के लिए अपने इकलौते पुत्र अंकित को लेकर एक सप्ताह पुर्व मागंनपुर आयी थी. अंकित उदीयमान सूर्य के अर्घ के पूर्व घाट पर पर्व के मौके पर हुई हाथी की पूजा के बाद हाथी को विसर्जित करने नदी में उतरा और गहरे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी.

लेकिन सुबह के समय कुहासे के कारण अंकित को डूबते हुए किसी ने नहीं देखा था. घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन