दो दुकानों में लगी भीषण आग, 20 लाख की क्षति
Updated at : 25 Oct 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

नगर थाने के यादव चौक के समीप दुकान में लगी आग हाजीपुर : नगर थाने के यादव चौक के समीप अनवरपुर रोड स्थित बाजार की दो दुकानों में सोमवार की देर रात भीषण अाग लग गयी. इस घटना में करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है. अगलगी के […]
विज्ञापन
नगर थाने के यादव चौक के समीप दुकान में लगी आग
हाजीपुर : नगर थाने के यादव चौक के समीप अनवरपुर रोड स्थित बाजार की दो दुकानों में सोमवार की देर रात भीषण अाग लग गयी. इस घटना में करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है. अगलगी के पीछे बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की बात कही गयी है. जानकारी के अनुसार, अनवरपुर रोड स्थित लिबास टेलर्स व लिबास जिंस प्वाइंट नाम की दुकानों में हादसा हुआ. हालांकि हादसे से दुकान के मालिक बेखबर थे.
सुबह करीब चार बजे नगर की उक्त सड़क पर टहलने निकले लोगों को उक्त दोनों दुकानों में भीषण आग की लपटें उठती दिखीं. आग की लपटें उठतीं देख सबों ने शोर मचाना शुरू किया. देखते-देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. तत्काल अगलगी की सूचना फायर ब्रिगेड वालों को दी गयी. सूचना मिलने पर अग्निशमन पदाधिकारी दो दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान खोलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. थोड़ी देर बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. इस संबंध में दुकान के प्रोपराइटर ने नगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है.
अहले सुबह दुकान में भीषण अगलगी की जानकारी मिलने के बाद फौरन दुकान पर पहुंचे, लेकिन तब तक करीब 20 लाख के सामान जलकर राख बन चुके थे. नगर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जाउद्दीन हुसैन, पीड़ित दुकानदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




