सांसद आदर्श ग्राम अकबरपुर मलाही दिखेगा सबसे बेहतर

हाजीपुर : सांसद आदर्श ग्राम अकबरपुर मलाही का विकास सबसे बेहतर स्थिति में मिलेगा. जिले की सड़कों की कायाकल्प की अनुमति राज्य सरकार से लेनी पड़ती है. अस्पताल और सड़कों को छोड़कर शेष सभी समस्याओं का निदान करीब-करीब पूरा कर लिया गया है. महनार के अलीपुर हट्टा में भी स्थल कार्य लगभग पूरा हो चुका […]
हाजीपुर : सांसद आदर्श ग्राम अकबरपुर मलाही का विकास सबसे बेहतर स्थिति में मिलेगा. जिले की सड़कों की कायाकल्प की अनुमति राज्य सरकार से लेनी पड़ती है. अस्पताल और सड़कों को छोड़कर शेष सभी समस्याओं का निदान करीब-करीब पूरा कर लिया गया है. महनार के अलीपुर हट्टा में भी स्थल कार्य लगभग पूरा हो चुका है.
ये बातें मंगलवार को केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री सह स्थानीय सांसद रामविलास पासवान ने कही. वे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वयक सह निगरानी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अब कोई परेशानी नही है. केंद्र एवं राज्य में एनडीए की सरकार है. अब विकास कार्यों को प्राथमिकता मिल सकेगी. कलेक्ट्रेट सभागार में निगरानी की बैठक से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने काफी देर तक मीडियाकर्मियों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




