गंडक में डूबने से युवक की मौत

Updated at : 30 Jul 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
गंडक में डूबने से युवक की मौत

हाजीपुर सदर : सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव स्थित गंडक नदी से स्नान करने के दौरान एक युवक की गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गया. मृतक मनुआ गांव निवासी मनोज साह का 20 वर्षीय पुत्र बिट्टु कुमार साह बताया जाता है. जानकारी अनुसार उक्त युवक घर में पुजा के लिए स्नान […]

विज्ञापन

हाजीपुर सदर : सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव स्थित गंडक नदी से स्नान करने के दौरान एक युवक की गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गया. मृतक मनुआ गांव निवासी मनोज साह का 20 वर्षीय पुत्र बिट्टु कुमार साह बताया जाता है. जानकारी अनुसार उक्त युवक घर में पुजा के लिए स्नान कर के गंगा जल लाने के लिए गंडक नदी गया.

इसी दौरान गहरे पानी में चले की वजह से युवक डूब गया. युवक को डूबते देख आस-पास के लोगों के प्रयास से शव को पानी से बाहर निकाला गया. शव को लेकर परिजनों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग के मनुआ के पास सड़क पर रख कर जाम कर दिया. परिजनों का मांग था कि उचित मुआवजा मिले. घटना की सूचना मिलते ही सदर अंचलाधिकारी, सदर थानाध्यक्ष पर पहुंच कर आश्वासन दिये जाने के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम को हटाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन