नहर में डूबने वृद्ध की हुई मौत

देसरी : प्रखंड क्षेत्र के बिलट चौक से दक्षिण खड़गपुर में शनिवार की अहले सुबह एक व्यक्ति की मौत नहर में डूब कर हो गयी. घटना उस वक्त घटी जब तैयबपुर खरजम्मा निवासी 65 वर्षीय विंदा पासवान सुबह तीन बजे में नहर किनारे से होकर शौच करने जा रहे थे, कि इस बीच उनका पैर […]
देसरी : प्रखंड क्षेत्र के बिलट चौक से दक्षिण खड़गपुर में शनिवार की अहले सुबह एक व्यक्ति की मौत नहर में डूब कर हो गयी. घटना उस वक्त घटी जब तैयबपुर खरजम्मा निवासी 65 वर्षीय विंदा पासवान सुबह तीन बजे में नहर किनारे से होकर शौच करने जा रहे थे, कि इस बीच उनका पैर फिसल गया. जिससे वह नहर में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी.
जिस समय वह नहर किनारे से गुजर रहे थे. उस वक्त वहां आसपास कोई व्यक्ति के नहीं रहने से उनके डूबने की जानकारी किसी को नहीं हुई. उन्हें कोई बचाने का प्रयास करता,तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. जब कुछ ग्रामीण नहर के रास्ते से गुजर रहे थे तो उनकी नजर पानी में तैरते हुए एक व्यक्ति के शव पर पड़ी. तो वे हल्ला करने लगे. हल्ला सुन कर लोगों की भीड़ जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




