दौलतपुर से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद

हाजीपुर : शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार की शाम पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद की.शराब एक बोलेरो पर रखी गयी थी.कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो को भी जब्त कर लिया.जब्त बोलेरो को पुलिस थाने ले […]
हाजीपुर : शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार की शाम पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद की.शराब एक बोलेरो पर रखी गयी थी.कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो को भी जब्त कर लिया.जब्त बोलेरो को पुलिस थाने ले आयी.जानकारी के अनुसार सदर थाने की पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी बीच एक बोलेरो चालक पुलिस को देख कर वाहन छोड़कर फरार हो गया.पुलिस ने जब बोलेरो की तलाशी ली,
तो उसमें 40 कार्टन रॉयल स्टैग ब्रांड की विदेशी शराब रखी मिली.उधर नगर थाने की पुलिस ने भी शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जढुआ रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एक बोलेरो पर सवार पांच लोगों को दस बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा.उक्त बोलेरो झारखंड नंबर का बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




