जुआ खेलते 15 लोग पकड़े गये

Updated at : 28 Jul 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
जुआ खेलते 15 लोग पकड़े गये

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक के समीप पुलिस ने जुआ खेलते 15 लोगों को गिरफ्तार किया. सभी को गिरफ्तार कर नगर थाने लाया गया. पकड़े गये लोगों में पंकज कुमार, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, दशरथ सहनी, दिलीप कुमार, अरविंद कुमार, राजा सहनी, नागेंद्र सहनी सभी नगर थाना क्षेत्र के अंदर किला मोहल्ले […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक के समीप पुलिस ने जुआ खेलते 15 लोगों को गिरफ्तार किया. सभी को गिरफ्तार कर नगर थाने लाया गया. पकड़े गये लोगों में पंकज कुमार, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, दशरथ सहनी, दिलीप कुमार, अरविंद कुमार, राजा सहनी, नागेंद्र सहनी सभी नगर थाना क्षेत्र के अंदर किला मोहल्ले के बताये गये हैं. वहीं लक्ष्मण महतो, हरिलाल महतो, सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार नगर थाना क्षेत्र के रामचौड़ा के रहने वाले हैं.

जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नखास चौक के समीप 15-20 लोग जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस पहुंची, जहां नखास चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप 15 लोग जुआ खेल रहे थे. पुलिस की गाड़ी को देखते ही सभी भागने लगे, इसके बाद पुलिस ने सभी को धर दबोचा आैर गिरफ्तार कर नगर थाने लाया गया. पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया और कोर्ट के आदेश के बाद सभी को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन