लेन ड्राइविंग की अनदेखी से सड़कों पर लगता है जाम

हाजीपुर : नगर की सड़कों पर एवं जिले की विभिन्न सड़कों पर जाम की समस्या एक गंभीर समस्या के रूप में उभरती जा रही है. कोई भी ऐसा दिन नहीं है, जिस दिन वाहन चालकों को किसी न किसी सड़क पर भीषण जाम की स्थिति से गुजरना नहीं पड़ा हो. बावजूद इसके जाम की समस्या […]
हाजीपुर : नगर की सड़कों पर एवं जिले की विभिन्न सड़कों पर जाम की समस्या एक गंभीर समस्या के रूप में उभरती जा रही है. कोई भी ऐसा दिन नहीं है, जिस दिन वाहन चालकों को किसी न किसी सड़क पर भीषण जाम की स्थिति से गुजरना नहीं पड़ा हो. बावजूद इसके जाम की समस्या से निबटने को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर पर्षद प्रशासन की ओर से अब तक खास उपाय नहीं किये जा सके है. मंगलवार को भी नगर के गांधी चौक पर अन्य दिनों की तरह कुछ देर के लिए लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा.
जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना है कि आये दिन उन्हें नगर की विभिन्न सड़कों पर भीषण जाम का सामना करना पड़ता है. लेकिन प्रशासन की ओर से जाम की समस्या से निपटने को लेकर अब तक कोई विशेष अभियान नहीं चलाया जा सका है. सड़कों पर लेन ड्राइविंग की समझ नहीं होने या फिर जान- बुझ कर लेन ड्राइविंग की अनदेखी वाहन चालकों की ओर से किये जाने से नगर की सड़कों पर प्रत्येक दिन सबों को भीषण जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




