पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Updated at : 26 Jul 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

युवक पहले भी कई बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने की है आशंका पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी क्षेत्र के माधोपुर राम गांव के एक बगीचे में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मंगलवार की दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान ने शव […]
विज्ञापन
युवक पहले भी कई बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने की है आशंका
पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी क्षेत्र के माधोपुर राम गांव के एक बगीचे में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मंगलवार की दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान ने शव को देखा. शव मिलने की सूचना पर लोगो की भीड़ जुट गयी. शव की शिनाख्त गांव के ही महावीर महतो के पुत्र संतलाल महतो के रूप में हुई है. मृतक का शव गमछे से आम के पेड़ पर लटका हुआ था. आशंका जतायी जा रही है कि मृतक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है.
मृतक के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था. सूचना मिलते ही बेलसर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. मृतक शादीशुदा था तथा वह नि:संतान था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




