पारिवारिक विवाद में महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

Updated at : 25 Jul 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

बिदुपुर : थाना क्षेत्र के खरिका गांव में सोमवार को एक महिला ने पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष घटना स्तर पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. […]

विज्ञापन

बिदुपुर : थाना क्षेत्र के खरिका गांव में सोमवार को एक महिला ने पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष घटना स्तर पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. मृतक मनीषा देवी बिदुपुर थाना क्षेत्र के खरिका गांव निवासी सुजीत कुमार उर्फ मिथुन की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार मनीषा देवी का मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा गांव में उसका मायका था. 2013 में उसकी शादी सुजीत कुमार के साथ हुई थी. उसने दो बच्चों को जन्म दिया था,

जिसमें एक लड़का और एक लड़की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही मनीषा और उसकी सास एवं ननद के बीच किसी विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था. यहां देर शाम किवाड़ बंद कर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. बिदुपुर थानाध्यक्ष ललन प्रसाद चौधरी ने बताया कि मृतका के मायका वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को फोन पर दी. सूचना मिलते ही थाने के अधिकारी और प्रशासनिक बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. घटना देर शाम के आसपास की बतायी गयी है, लेकिन मामले में महिला के ससुराल वालों ने पुलिस और उसके मायके को घटना की सूचना नहीं दी. प्रशासन को किसी अन्य व्यक्ति से मामले की जानकारी मिली.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
महिला के मायके वालों को सूचना दी गयी है. उसके परिजनों के आने पर ही कांड के संबंध में खुलासा होगा. शव को पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा जायेगा.
ललन प्रसाद चौधरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन