सर्पदंश से युवती की गयी जान

प्रेमराज : क्षेत्र के रुसुलपुर तुर्की पंचायत के विशुनपुर बान्दे गांव के स्व. जगेश्वर राम की 18 वर्षीया पुत्री पूनम कुमारी की मौत रविवार को सर्पदंश से हो गयी. जानकारी के अनुसार पूनम स्व. जगेश्वर राम की इकलौता पुत्री थी. वह राम लखन सिंह अवध महाविद्यालय, प्रेमराज की प्रथम वर्ष की छात्रा थी. वह प्रेमराज […]
प्रेमराज : क्षेत्र के रुसुलपुर तुर्की पंचायत के विशुनपुर बान्दे गांव के स्व. जगेश्वर राम की 18 वर्षीया पुत्री पूनम कुमारी की मौत रविवार को सर्पदंश से हो गयी. जानकारी के अनुसार पूनम स्व. जगेश्वर राम की इकलौता पुत्री थी. वह राम लखन सिंह अवध महाविद्यालय, प्रेमराज की प्रथम वर्ष की छात्रा थी.
वह प्रेमराज कॉलेज से रजिस्ट्रेशन कर पढ़ाई करके घर लौटी कि बारिश शुरू हो गयी. बारिश में उसका मक्का के ठठेरा भिंग रहा था, जिसको वह उठाने गयी. ठठेरा उठाने के क्रम में एक विशाल सर्प ने काट लिया, जिससे लोग आनन-फानन में उठा कर झाड़ फूंक कराने को ले गया. जहां उसकी तबीयत काफी खराब होने लगी. उसके बाद लोग उसे मुजफ्फरपुर को ले जा रहे थे. मुजफ्फरपुर ले जाने के क्रम में प्रेमराज चौक पार करते ही उसकी मृत्यु हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




