भूमि विवाद में मारपीट एक दर्जन लोग जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर सदर : भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना रविवार को सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव में हुई. घायलों में रवींद्रनाथ साह, कुंदन साह, पारसनाथ साह, नवीन कुमार, उषा देवी, मुकुल कुमार, अरविंद साह, मनोरंजन कुमार, नीरज कुमार, रामचंद्र साह, श्यामसुंदरी […]
विज्ञापन
हाजीपुर सदर : भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना रविवार को सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव में हुई. घायलों में रवींद्रनाथ साह, कुंदन साह, पारसनाथ साह, नवीन कुमार, उषा देवी, मुकुल कुमार, अरविंद साह, मनोरंजन कुमार, नीरज कुमार, रामचंद्र साह, श्यामसुंदरी देवी, अंशु कुमारी आदि शामिल हैं.
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत : पातेपुर ग्रामीण: थाना क्षेत्र के पातेपुर कृष्णबाड़ा मार्ग में लहेरी चौक पर टेंपों पलट जाने से टेंपों पर सवार 55 वर्षीया महिला की मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार रविवार को अजीजपुर चान्दे गांव के शिवजी सहनी की 55 वर्षीया पत्नी फुलपति देवी पातेपुर से दवा खरीद कर टेंपों से घर लौट रही थी कि लहेरी चौक के समीप टेंपों पलट गयी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद टेंपों चालक जल्दबाजी में टेंपों लेकर भाग निकला. जबकि स्थानीय लोगों ने दूसरे टेंपों पर शव लादकर पातेपुर प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया.
थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि शव को देखने से कहीं खरोंच का निशान नहीं दिखायी पड़ रहा है, जिसे एक्सीडेंट की घटना करार दिया जाये. वहीं मृतक के पुत्र का कहना है कि मां को दम्मा की बीमारी पूर्व से है, जिसकी दवा लेने पातेपुर आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










