तीन बच्चों की मां को लेकर फरार, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 24 Jul 2017 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां को लेकर फरार, प्राथमिकी दर्ज

गोरौल : थाना क्षेत्र के सोंधो दुल्ह गांव से एक किराना व्यवसायी की पत्नी सह तीन बच्चों की मां को लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. फरार महिला अपने साथ छोटी बच्ची को भी ले गयी है. इस संबंध में महिला के पति ने गोरौल थाने में गांव के ही दो लोगों को […]

विज्ञापन

गोरौल : थाना क्षेत्र के सोंधो दुल्ह गांव से एक किराना व्यवसायी की पत्नी सह तीन बच्चों की मां को लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. फरार महिला अपने साथ छोटी बच्ची को भी ले गयी है. इस संबंध में महिला के पति ने गोरौल थाने में गांव के ही दो लोगों को आरोपित बनाया. उन्होंने बताया है कि उसकी पत्नी को बाइक पर बैठा कर ले गये हैं.

महिला को भगाने का आरोप गांव के ही विंदेश्वर साह और दीपक कुमार पर लगाया गया है. महिला के पति ने बताया कि दोनों मेरे दरवाजे के निकट आये और बाइक लगाकर विंदेश्वर साह ने मेरे घर में जाकर मेरी पत्नी को बहला-फुसला कर बाइक पर बैठा लिया और उत्तर की ओर लेकर तेजी से भाग निकले. पीड़ित पति किराना व्यवसायी है. उस वक्त वह सामान लेने के लिए महुआ गया हुआ था. जब वहां से लौटा, तो घर पर अपनी पत्नी और छोटी बच्ची को नहीं देखा.

छानबीन शुरू की, तो ग्रामीणों से पता चला कि विंदेश्वर साह और दीपक कुमार अपने साथ ले गया है, जिसे कई लोगो ने देखा भी है. विंदेश्वर साह से इस विषय में पूछने गये, तो उसने बताया कि दीपक कुमार तुम्हारी पत्नी को ले गया है शादी करने के लिये. जब लौट के घर के भीतर गये, तो देखा की बक्से का ताला खुला हुआ था. दुकान के करीब 40 हजार रुपये, कान के सोने का फूल एवं सोने की चेन भी लेकर घर से चली गयी है.

जानकारी मिलने पर मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी के तारशन गांव निवासी शीला देवी, दिलीप साह से दीपक कुमार के बारे में जानकारी लेना चाहा, तो वह आग बबूला हो गये और बोले की दीपक उस महिला से शादी करेगा. इस मामले में कुल चार लोगों को आरोपित बनाया गया है. पीड़ित रमेश साह द्वारा यह भी आशंका जतायी जा रही है कि उसकी पत्नी और बच्ची को हत्या करने के लिए गायब किया है. आवेदन मिलते ही गोरौल पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन